फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के इस जाने-माने ज्योतिषी की बहू को ज्योतिष पर भरोसा नहीं

Sun, 13 Mar 2016 04:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून

सार

उनके ज्योतिष पर भरोसा न करने वाला कोई दूसरा नहीं खुद उनकी बहू मीटू नस्तूर दारूवाला हैं।

मीटू के पति नस्तूर दारूवाला खुद भी देश नामी ज्योतिषियों में शुमार।

 
विज्ञापन
बेजन दारूवाला - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के जिस जाने-माने ज्योतिषी से लोग अपना भविष्य जानने के लिए बेकरार रहते हैं उनके घर में ही कोई ऐसा है जो उनके ज्योतिष पर भरोसा नहीं करता। जी हां हम बात कर रहे हैं देश के विख्यात ज्योतिषी बेजन दारूवाला की और उनके ज्योतिष पर भरोसा न करने वाला कोई दूसरा नहीं खुद उनकी बहू मीटू नस्तूर दारूवाला हैं।
विज्ञापन


इसमें भी खास यह है कि बेजन के बेटे और मीटू के पति नस्तूर दारूवाला खुद भी देश नामी ज्योतिषियों में शुमार हैं। गौरतलब है कि बेजन दारूवाला भारत में अंकगणित ज्योतिष में बड़ा नाम है और ज्योतिष में रुचि रखने वाला शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो उनसे परिचित न हो। लेकिन उनके ही घर में रहकर उनकी ही बहू को ज्योतिष पर भरोसा नहीं है इसका पता तब चला जब अमर उजाला संवाददाता ने उनसे इस बारे में बात की।
विज्ञापन

वीडियो, आखिर क्यों बेजन की बहू को ज्योतिष पर यकीन नहीं

ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : AmarUjala
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में भाग लेने बेजन दारूवाला उनके बेटे नस्तूर दारूवाला और नस्तूर की पत्नी मीटू नस्तूर दारूवाला देहरादून आए हुए हैं। जब नस्तूर और बेजन दूसरे लोगों की कुंडलियां देखकर उनका भविष्य बता रहे थे उसी वक्त अमर उजाला संवाददाता ने दारूवाला की बहू से बात की।

जब उनसे पूछा गया कि आपके घर में इतने बड़े-बड़े ज्योतिषी रहते हैं तो क्या आपने अपना भाग्य जानने की कोशिश की तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। मीटू ने कहा कि मेरे घर में बड़े ज्योतिषी भले रहते हैं पर मेरा ज्योतिष में कोई भरोसा नहीं है और न ही मैने अपना भविष्य जानने की कोशिश की। जब उनसे पूछा गया कि इतने सारे लोग ज्योतिष पर यकीन करते हैं इस पर उन्होंने कहा कि यह लोगों की आस्था है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें