मां गंगा का ही आशीर्वाद है कि मेरा बेटा वापस लौट आया। मैं अब मां गंगा का अहसान कभी नहीं भूल सकता। यह कहते कहते कुणाल के पिता देवेंद्र, ताऊ राजेश, चाचा विजय, राकेश की आंखों से निकल गए। बोले कि एक बारगी उम्मीद कम थी कि उनका लाडला कभी मिल पाएगा। गंगा तट से ही उनका लाडला गायब हुआ। इसलिए मां गंगा से ही प्रार्थना कर रहे थे कि उनका बेटा लौट आए। इन लोगों का कहना था कि मां गंगा ने उनकी फरियाद सुन ली।
भिखारिन की कुंडली खंगालेगी पुलिस
पेशे से भिखारिन वर्षा कही पेशेवर बच्चा चोर या फिर किसी गैंग से तो नहीं जुड़ी है। इसकी तस्दीक के लिए एक पुलिस टीम सोनीपत जाने की तैयारी कर रही है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला ने कबूला कि उसने भीख मांगने के मकसद से बच्चा उठाया था।
आरोपी महिला का कहना था कि बच्चे के साथ होने पर लोग भीख आसानी से दे देते हैं। पूछताछ में उसने अपने पति से भी कोर्ट में वाद विचाराधीन होने की बात कही लेकिन पुलिस इसे हकीकत नहीं मान रही है। पुलिस की मानें तो महिला खानाबदोश है। वह सोनीपत की ही रहने वाली है या नहीं है, इस बारे में तस्दीक करने एक पुलिस टीम सोनीपत जाएगी।