फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुकर पर दोस्ती की और फिर जंगल में बुलाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले फेसबुक पर दोस्ती की और फिर युवक को जंगल में बुलाकर बदमाशों ने उससे स्कूटी, मोबाइल व नगदी लूट ली। क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मनोज कुमार निवासी सर्कुलर रोड रोड डालनवाला ने पुलिस को बताया कि पिछले साल फेसबुक के जरिए एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। इसके कुछ समय के बाद उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। 15 जुलाई को उससे फिर से चैटिंग होने लगी। 17 जुलाई को मिलने का प्रोग्राम बनाया। मनोज का कहना है कि वह स्कूटी लेकर लालपुल के पास उससे मिलने चला गया। उसके साथ एक लड़का और भी था। तीनों मोहब्बेवाला, क्लेमनटाउन की तरफ चले गए। स्कूटर सड़क किनारे खड़ा कर तीनों जंगल में चले गए। इस बीच एक और युवक आया और तीनों ने मिलकर उसेक धक्का दिया और स्कूटी, मोबाइल और पंद्रह सौ रुपये छीन कर भाग गए। मनोज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें