फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइनिंग से पहले ही प्राचार्य का रिजाइन

Fri, 12 Feb 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में बतौर प्राचार्य चयन होने के बाद ज्वाइनिंग से पहले ही डा. आरसी पुरोहित ने कॉलेज से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा शासन को भेजा गया है। अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


चार दिन पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के वरिष्ठ प्रोफेसर डा. आरसी पुरोहित का चयन श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में बतौर प्राचार्य हुआ था।

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को डा. पुरोहित ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से ही इस्तीफा दे दिया।

इसके पीछे उन्होंने व्यक्तिगत कारण बताए हैं। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डा. आशुतोष सयाना ने बताया कि डा. पुरोहित ने अपने इस्तीफे में कई बीमारियों के साथ ही घर की समस्याओं का जिक्र किया है।
विज्ञापन


उनका इस्तीफा शासन को भेज दिया गया है। अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। फिलहाल श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य का पद खाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें