घर की छत पर लगे पंखे पर अचानक मधुमक्खियों का विशाल छत्ता बना देख लोगों के होश उड़ गए। मकान स्वामी सहित आसपास के लोगों ने पहले मधुमक्खियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
अपर जौलीग्रांट वार्ड संख्या पांच में श्रीचंद शर्मा के घर में लगे पंखे में मधुमक्खियों ने बड़ा छत्ता बना दिया। घर के लोग घर छोड़कर पड़ोस में भागे। अचानक से हजारों की संख्या में मधुमक्खी आई और घनी आबादी के बीच में घर की ऊपरी मंजिल पर बरामदे में पंखे पर बड़ा छत्ता बना दिया।