ऐसे में जिला अधिकारी एसए मुरुगेशन ने छत्तों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि मधुमक्खियों के छत्तों को हटा दिया गया है और अब किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर ‘आशियाना’ में वन विभाग की 16 सदस्यीय टीम तैनात कर दी गई है। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि एक टीम में आठ कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
ये टीमें आशियाना में सांप निकलने या अन्य किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति होने पर कार्रवाई करेगी। इसके अलावा वन विभाग, बिजली समेत कई विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।