फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके लिए घर पर ही वोटर बनने का मौका

Thu, 30 Apr 2015 01:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जो लोग अभी वोटर नहीं बने हैं, उन लोगों के लिए यह फायदे का मौका है।
विज्ञापन


मतदाता सूची में आधार कार्ड नंबर जोड़ने के लिए बीएलओ 25 अप्रैल से 25 मई तक डोर-टू-डोर जाएंगे। इसके साथ ही जो लोग अभी वोटर नहीं बने हैं, वे इसका फायदा उठा सकते हैं। बीएलओ से फार्म-6 लेकर भरकर दे दें। इस पर बीएलओ रिपोर्ट लगाकर जमा कर देगा और आप भागदौड़ से बच जाएंगे।

इसके अलावा कुछ लोग नए भवन में रह रहे हैं। मतदाता सूची में उनके भवन नंबरों के आगे शून्य लिखा है। इससे जिला निर्वाचन कार्यालय भी परेशान है। एडीओ निर्वाचन पीएस रावत ने बताया कि जब बीएलओ घर आए तो उससे नया मकान नंबर डलवा लें। उन्होंने बताया कि नए भवनों के नंबर बगल के भवन के नंबर में ‘अ’,‘क’ आदि वर्णमाला जोड़कर दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर में नई बसीं 2500 कालोनी और मोहल्ले ऐसे हैं जिनके अनुभाग मतदाता सूची में नहीं है। लोग बीएलओ से नया अनुभाग बनवा सकते हैं। जब पुनरीक्षित मतदाता सूची जारी होगी तो उसमें नए अनुभाग आ जाएंगे।
विज्ञापन


एडीओ निर्वाचन ने बताया कि लोग इस मौके का फायदा उठाएं और फार्म-6 जमा कर दें। जब निर्वाचन आयोग की साइट खुलेगी तो उनके नाम वोटर लिस्ट में जोड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें