फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर ऐसे बनें बॉलीवुड 'स्टार'

Sun, 20 Oct 2013 02:27 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
करवाचौथ की तैयारियों में जुटी महिलाओं के लिए बॉलीवुड हीरोइनों की साड़ियों में सजने का बेहतरीन मौका है। राजपुर रोड स्थित एक होटल में चल रही सिल्क प्रदर्शनी में ऐसी साड़ियां खरीदी जा सकती हैं।
विज्ञापन


साड़ी तैयार करता है कारीगर
श्रीनगर से आई निडिल वर्क साड़ी की कीमत 50 हजार रुपए है। वजह यह है कि इसे बनाने में डेढ़ साल लग जाता है। श्रीनगर से आए विक्रेता आमिर ने बताया कि एक ही कारीगर पूरी साड़ी तैयार करता है ताकि काम में फर्क ना आए।

पढ़ें, 'ऐसे नहीं संभल पाएगी उत्तराखंड की विरासत'

छोटी सुईं से पतले धागे को पिरोकर साड़ी बनाई जाती है। कारीगर को पैसा साड़ी में लगे धागे के हिसाब से दिया जाता है। इसके अलावा मोटे धागे से बनने वाली आरी वर्क साड़ी भी यहां रखी है। इसकी कीमत सात हजार से 25 हजार तक है।
विज्ञापन


साड़ी को बनाने में लगे दो महीने
बंगलुरू से आई कांजीवरम साड़ी भी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। इस हैंडमेड साड़ी को बनाने में दो महीने लग जाते हैं। स्टाल संचालक तेजराज ने बताया कि इसमें सिल्वर के तार पर गोल्ड कोटिंग की जाती है।

महीन वर्क होने की वजह से समय लगता है, भारी धागों का इस्तेमाल होता है। इनकी कीमत 35 से 50 हजार रुपए तक है। इसी श्रेणी में कम वर्क वाली साड़ियां पांच से सात हजार रुपए तक मिल रही हैं।
विज्ञापन


आजमगढ़ की जामदानी साड़ी भी खास है। बीस हजार रुपए तक बिकने वाली इस बनारसी साड़ी में जरी बार्डर के साथ रेशम वर्क किया जाता है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें