फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निजी बस के चालक-परिचालक से मारपीट, रुपये भी छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिचालक की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। डाकपत्थर स्टैंड के पास तीन लोगों ने निजी बस के परिचालक और चालक के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि तीनों ने परिचालक से पांच हजार रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने परिचालक की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में लखनवाला निवासी फरासत अली ने बताया कि वह निजी बस के परिचालक हैं। बताया कि 28 दिसंबर को वह डाकपत्थर बस स्टैंड पहुंचे। डाकपत्थर निवासी रियाज अहमद उर्फ मोनी, इंतजार और जीवनगढ़ निवासी साजिद ने उनके साथ गाली गलौज किया। उन्हें जान से मारने की नीयत से मारपीट कर दी। लोगों ने बीच बचाव किया तो वह अपनी जान बचाकर भागे। तीनों ने उनसे पांच हजार रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उसके बाद साजिद और अन्य ने बस चालक सुरेंद्र कुमार राठी पर भी जानलेवा हमला कर दिया। चालक को लहूलुहान करने के साथ उसका मुंह फोड़ दिया। उसके हाथ में गंभीर चोटें आईं। उसकी जेब से 10-15 हजार रुपये भी कहीं गिर गए। कोतवाली प्रभारी ने राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें