फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karanprayag News: घर के बाहर खड़ा था व्यक्ति, भालू ने किया अचानक हमला, दरवाजा बंद करके बचाई मुश्किल से जान

Mon, 05 Jan 2026 10:13 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

वन्यजीवों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। आदिबदरी में आज सुबह से भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। राज्य में वन्यजीव हमलों को लेकर संवेदनशील रहा है। पिछले साल वन्यजीवों के हमलों में 68 लोगों की मृत्यु हुई और 488 लोग घायल हुए हैं। इसमें भालू के हमलों में आठ लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
भालू। (सांकेतिक तस्वीर)।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्णप्रयाग आदिबदरी के ग्राम पंचायत बुंगा के कंड तोक में भालू ने घर के बाहर खडे़ व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश की। व्यक्ति ने घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद करके अपनी जान बचाई।क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र कुंवर ने जानकरी देते हुए बताया की शोर मचाने पर भालू वहां से भागा। घटना की सूचना से ग्रामीणों में दहशत है ग्रामीण। घटना सुबह 7:30 बजे करीब की है।

भालू के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं हैं। राज्य बनने के बाद से पिछले साल भालू के हमलों में सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तेंदुओं के हमलों के मामले अधिक सामने आते हैं पर वर्ष-2025 में तेंदुओं की तुलना में भालू के हमलों में लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढे़ं...Dehradun Crime: एंजेल चकमा हत्याकांड...मुख्य आरोपी की अपनों से दूरी पुलिस को नहीं पहुंचने दे रही नजदीक

राज्य में वन्यजीव हमलों को लेकर संवेदनशील रहा है। पिछले साल वन्यजीवों के हमलों में 68 लोगों की मृत्यु हुई और 488 लोग घायल हुए हैं। इसमें भालू के हमलों में आठ लोगों की मौत हुई है। वर्ष-2000 के बाद से अब तक भालू के हमलों में सबसे अधिक लोगों की जान गई है। भालू के हमलों में 108 लोग घायल भी हुए हैं। जबकि तेेंदुओं के हमलों में 102 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें