मौका पाकर भालू जंगल की ओर भाग गया। लहूलुहान हुए कर्नल डीके आचार्य को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को सुबह लगभग दस बजे सेना के चौपर से उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के एसडीओ टीएस साई का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में गश्त की गई। भालू को जंगल की ओर भगा दिया गया है। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।