फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई उत्तराखंड को सालाना 40 करोड़ देगा, वेतन और भत्तों के लिए किया गया बजट का प्रावधान

Thu, 24 Oct 2019 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • क्रिकेट के संसाधनों के विकास व रखरखाव, खिलाड़ियों की सुविधाओं, वेतन और भत्तों के लिए किया गया बजट का प्रावधान
विज्ञापन
सौरव गांगुली ने की महिम की ताजपोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में क्रिकेट के संसाधनों के विकास और रखरखाव समेत अन्य खर्चों के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को बीसीसीआई सालाना 40 करोड़ रुपये देगा। बीसीसीआई ने अपने वार्षिक बजट में उत्तराखंड के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

विज्ञापन


बीसीसीआई की पूर्ण मान्यता मिलने के बाद अब प्रदेश में क्रिकेट और क्रिकेटरों की बेहतरी के प्रयासों में गति आने लगी है। इसी कड़ी में बीसीसीआई के 40 करोड़ के बजट से एसोसिएशन के मैदानों का निर्माण व रखरखाव, खिलाड़ियों की सुविधाओं, कोचिंग, सपोर्टिंग स्टाफ व दफ्तर कर्मियों के वेतन-भत्तों और कार्यालय का खर्च दिया जाएगा।

सीएयू के सचिव और बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने बताया कि इसी सत्र से राज्य को इसका लाभ मिलने लगेगा। इससे खिलाड़ियों की कोचिंग, मैदान की सुविधाओं व अन्य व्यवस्थाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन


गांगुली ने की महिम की ताजपोशी

बीसीसीआई एजीएम में बुधवार को परिणामों की घोषणा के बाद अध्यक्ष सौरव गांगुली समेत अन्य पदाधिकारियों ने महिम वर्मा की ताजपोशी की। गांगुली उन्हें उपाध्यक्ष कक्ष में ले गए और कुर्सी पर बैठाया। उन्होंने महिम को बुके भी भेंट किया। इस मौके पर सीएयू अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व सचिव पीसी वर्मा, अमर सिंह मेघवाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें