फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई उत्तराखंड को सालाना 40 करोड़ देगा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड में क्रिकेट के संसाधनों के विकास और रखरखाव समेत अन्य खर्चों के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को बीसीसीआई सालाना 40 करोड़ रुपये देगा। बीसीसीआई ने अपने वार्षिक बजट में उत्तराखंड के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
विज्ञापन

बीसीसीआई की पूर्ण मान्यता मिलने के बाद अब प्रदेश में क्रिकेट और क्रिकेटरों की बेहतरी के प्रयासों में गति आने लगी है। इसी कड़ी में बीसीसीआई के 40 करोड़ के बजट से एसोसिएशन के मैदानों का निर्माण व रखरखाव, खिलाड़ियों की सुविधाओं, कोचिंग, सपोर्टिंग स्टाफ व दफ्तर कर्मियों के वेतन-भत्तों और कार्यालय का खर्च दिया जाएगा। सीएयू के सचिव और बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने बताया कि इसी सत्र से राज्य को इसका लाभ मिलने लगेगा। इससे खिलाड़ियों की कोचिंग, मैदान की सुविधाओं व अन्य व्यवस्थाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें