फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के नौ मैदानों पर होंगे बीसीसीआई के मुकाबले, 17 अगस्त को दलीप ट्रॉफी के साथ होगी शुरुआत

Wed, 17 Jul 2019 08:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बीसीसीआई के घरेलू सत्र में उत्तराखंड के नौ मैदानों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के मुकाबले खेले जा सकते हैं। बीसीसीआई सेंट्रल जोन के हेड क्यूरेटर ने प्रदेश के मैदानों का निरीक्षण करने के बाद नौ को आयोजन के लिए उपयुक्त पाया है। इन सभी को कमियों में सुधार और व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद कमेटी इसे अप्रूव्ड करेगी। 

विज्ञापन


बीसीसीआई का घरेलू सत्र इस वर्ष 17 अगस्त को दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होने जा रहा है। बीसीसीआई ने अभी तक प्रतियोगिताओं के फिक्सचर जारी नहीं किए हैं। पिछले वर्ष उत्तराखंड को रणजी समेत अन्य प्रतियोगिताओं के कई मुकाबलों की मेजबानी मिली थी।

तब रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी, सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, तनुष क्रिकेट एकेडमी समेत कुछ अन्य मैदानों पर मुकाबले खेले गए थे। इस वर्ष प्रदेश में आयोजन स्थलों की संख्या बढ़कर नौ तक हो सकती है। 
विज्ञापन


बीसीसीआई सेंट्रल जोन के हेड क्यूरेटर आशीष भौमिक ने प्रदेश में मैदानों का जायजा लेने के बाद अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, तनुष क्रिकेट एकेडमी, स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, कसीगा इंटरनेशनल स्कूल, सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, दून क्रिकेट एकेडमी कुआंवाला, हाईलैंडर क्रिकेट एकेडमी काशीपुर और मलखानी क्रिकेट ग्राउंड हल्द्वानी को आयोजन के लिए उपयुक्त बताया है।

विज्ञापन

हालांकि विकेट, आउटफील्ड, सुपर सोपर, रोलर, ग्रास कटर, कवर्स समेत कई अन्य महत्वपूर्ण मसलों पर उन्होंने सुधार की नसीहत भी दी है। सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई इन मैदानों में उत्तराखंड को आयोजन की मेजबानी दे सकती है।  

पिच क्यूरेटरों को दिया प्रशिक्षण
बीसीसीआई की ओर से प्रदेश के पिच क्यूरेटरों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यशाला में ईस्ट जोन के हेड क्यूरेटर तापोश चटर्जी ने सभी क्यूरेटर को विकेट और मैदान के रखरखाव की जानकारी दी।

साथ ही आउटफील्ड, कवर, रोलिंग, पानी को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बीसीसीआई मानकों के अनुसार विकेट और मैदान तैयार करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया। बीसीसीआई समन्वयक अमित पांडे ने कहा कि क्यूरेटर बीसीसीआई मानकों को ध्यान में रखकर काम करें तो अगले दो से तीन वर्षों में राज्य में कई विश्वस्तरीय मैदान तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें