फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अंडर-19 क्रिकेटर पर बीसीसीआई ने लगाया दो साल का बैन, किया था बड़ा फ्रॉड

Thu, 21 Mar 2019 12:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बीसीसीआई - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बीसीसीआई ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम (अंडर-19) के सुमित जुयाल पर दो साल तक क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बीसीसीआई ने ऐसा गलत जन्म प्रमाणपत्र जमा करने पर किया था।  

विज्ञापन


सुमित ने कूच बिहार ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। बीसीसीआई की इस सख्ती से अन्य खिलाड़ियों में भी अफरातफरी की स्थिति है। बुधवार को उत्तराखंड क्रिकेट संचालन समिति (यूसीसीसी) ने ई-मेल जारी कर बताया कि सुमित जुयाल पर बीसीसीआई ने दो साल तक क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

विज्ञापन

साथ ही यूसीसीसी ने भी इनके खेलने पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि सुमित ने बीसीसीआई में जमा कराए जन्म प्रमाणपत्र में जन्म तिथि 26.11.2001 दर्शायी है। जबकि उनके स्कूल के प्राचार्य से जब जन्म तिथि का ब्योरा मांगा तो उन्होंने सुमित की जन्म तिथि 26.03.1999 बताया है।

जन्म प्रमाणपत्रों में अंतर पाए जाने बीसीसीआई ने सुमित जुयाल पर क्रिकेट खेलने के लिए दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। गौरतलब है कि इसी माह इसी टीम के संयम अरोड़ा पर भी गलत दस्तावेज जमा करने पर बीसीसीआई ने दो साल का प्रतिबंध लगाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें