रुद्राक्ष ने सभी सवाल रिकॉर्ड सात मिनट 24 सेकेंड में हल कर दिए। यह प्रतियोगिता नौ और 10 दिसंबर को मलयेशिया की यूनिवर्सिटी तेनागा कजांग में हुई थी।
रुद्राक्ष ने अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया है। यूसीएमएएस इंटनरेशनल के संस्थापक और अध्यक्ष प्रो. डिनो वोंग ने मास्टर रुद्राक्ष को चैंपियन ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और अन्य पुरस्कार दिए।