फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पर्श गंगा को लेकर छात्रों ने कर दिखाया ऐसा कारनामा, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Tue, 19 Jun 2018 10:54 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Golden Book of World Records
विज्ञापन

गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण की जागरुकता के लिए छात्रों ने यहां ऐसा कारनामा कर दिखाया कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो गया। छात्रों ने इसके  लिए चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में 12 घंटे में 49 हजार 500 छात्रों के हस्ताक्षरों का विश्व कीर्तिमान बना है।बीती 28 अप्रैल को यह अनूठा आयोजन स्पर्श गंगा अभियान के तहत हुआ था।

विज्ञापन


इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अभियान के प्रणेता सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक की सराहना की। स्पर्श गंगा अभियान की शुरुआत निशंक ने वर्ष 2009 में की थी।

अभियान के तहत गंगा एवं सहायक नदियों की स्वच्छता, निर्मलता, अविरलता, पावनता को बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सभी देशों को जोड़ने की मुहिम भी चलाई जा रही है। कार्यक्रम में ऋ षिकेश पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एसएस भंडारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें