फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को 59 साल बाद एशियन चैंपियनशिप का खिताब दिलाने वाले देवभूमि के लाल को 10 लाख का इनाम

Tue, 18 Sep 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
lakshya sen
विज्ञापन

भारत को एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब दिलाने वाले लक्ष्य सेन को भारतीय बैडमिंटन संघ ने दस लाख की इनामी राशि से नवाजा है। अल्मोड़ा के युवा शटलर ने 59 साल बाद भारत को यह खिताब दिलाया। 

विज्ञापन


मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी बैठक में लक्ष्य को पुरस्कार राशि देने का फैसला हुआ। संघ के अध्यक्ष हेमंता विस्वा सरमा ने लक्ष्य की उपलब्धि को ऐतिहासिक करार दिया। लक्ष्य सेन के इंडोनेशिया में चल रही प्रतियोगिता में शामिल होने के कारण संघ उपाध्यक्ष डा. अलकनंदा अशोक ने पुरस्कार राशि का चेक ग्रहण किया। दूसरी ओर, लक्ष्य सेन ने इनामी राशि देने पर भारतीय बैडमिंटन संघ का आभार जताया है।

लक्ष्य को पुरस्कार राशि दिए जाने पर अल्मोड़ा और प्रदेश के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि पुरस्कार से अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें