फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में छाई लक्ष्य सेन और कुहू गर्ग की जोड़ी, खिताबी जीत के साथ भारत का नाम किया रोशन

Sun, 26 Nov 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
kuhu and lakshya
विज्ञापन
हैदराबाद में 23 से 26 नवंबर तक हुई इंडिया बैडमिंटन इंटरनेशनल सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए लक्ष्य सेन ने दूसरी बार स्वर्ण पदक और मिश्रित वर्ग में कुहू गर्ग ने रजत पदक जीता। 2016 में भी लक्ष्य सेन यह खिताब अपने नाम कर चुके हैं। वह खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि पुरुष वर्ग में एकल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में भारत के लक्ष्य सेन ने अभिषेक ऐलीगर को 23-21, 21-14 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मैच में लक्ष्य सेन ने मलेशिया के यू डान हांग को 21-15, 17-21, 21-17 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। मिश्रित प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में कुहू गर्ग और रोहन कपूर की जोड़ी ने निशांत और अनामिका की जोड़ी को 21-9, 21-16 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में मलेशिया के टंग जे चेन और ली यांग गू की जोड़ी 21-19, 21-13 से पराजित हो गए।
विज्ञापन


उन्हें रजत पदक पर ही संतोष करना पड़ा। लक्ष्य सेन द्वारा स्वर्ण पदक और कुहू गर्ग के रजत पदक जीतने पर मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण, राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पी गोपीचंद्र, उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, सविच बीएस मनकोटी ने दोनों खिलाडिय़ों तथा उनके कोच डीके सेन को बधाई दी है।

खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, लियाकत अली, सभासद हेम तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, महामंत्री मनोज पवार, उप सचिव वकुल शाह, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, नवीन बिष्ट, डा. सुरेश पांडे, रघु पंत, संजीव अग्रवाल, रामअवतार , प्रशांत जोशी, राकेश जायसवाल, भूपेंद्र भंडारी, श्याम भट्ट, संजय नज्जौन, हरीश अधिकारी, शेखर लखचौरा, विनोद भट्ट, गोकुल मेहता, नंदन रावत, अमरनाथ रजवार आदि ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें