फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के प्रोफेसर ने देश का नाम किया रोशन, अमेरिका में मिला ऑनरेरी डीलिट सम्मान

Fri, 14 Apr 2017 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
kotdwar - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के रसायन विज्ञान के सीनियर प्रोफेसर डा. शैलेंद्र प्रकाश मधवाल को साउथ अमेरिका विश्वविद्यालय ने अपने सर्वोच्च सम्मान ऑनरेरी डीलिट (डाक्टर्स ऑफ लेटरर्स) उपाधि देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन


यह सम्मान उन्हें रसायन विज्ञान में बेहतर शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया। डा. मधवाल ने बताया कि साउथ अमेरिका विश्वविद्यालय, अमेरिका एवं वेस्ट वर्जीनिया विश्वविद्यालय में यह सर्वोच्च उपाधि मानी जाती है। 
विज्ञापन

ऐसे क‌िया शोध

​उन्होंने बताया कि रसायन विज्ञान में अपने शोध कार्य के दौरान जिन योगिकों को तैयार किया गया है, वे पोटेंशियल बायोलोजिकल प्रापर्टी में आते हैं।

इनमें विशेष रूप से एंटी माइक्रोवियल, एंटी फंगल, एंटी बॉयोटिक एवं ट्यूमर इनहिबिट्री एक्टीविटी के ऊपर शोध कार्य किया गया है।

इस विषय पर उनके कई शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें