फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि के लाल ने दिखाया दम, एक मिनट में 70 फोर फिंगर पुशअप कर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sun, 16 Sep 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
Deepak sharma
विज्ञापन

उत्तराखंड के टिहरी में लोनिवि के एडीबी खंड कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत दीपक शर्मा ने फोर फिंगर पुशअप में एक मिनट में 70 पुशअप लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करा लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। दो बार विभिन्न कारणों से गिनीज बुक ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था। शुक्रवार को मोलधार स्थित हेल्थ एंड वेल्थ जिम सेंटर में निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट और जिम संचालक भूपेंद्र रावत ने दीपक को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Deepak sharma
दीपक ने बताया कि दो बार किन्हीं कारणों से अयोग्य घोषित होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। इस वर्ष अप्रैल में उन्होंने निर्णायक भीम निराला, डा. कुलदीप सिंह, डा. बीपी सेमवाल, चक्रधर भद्री, दर्शन गुसाईं की रेखदेख में फोर फिंगर पुशअप में 70 पुशअप लगाए और सारी प्रोफाइल गिनीज बुक के लिए भेजी।

गिनीज बुक ने गहन जांच के बाद उनके सभी 70 पुशअप को मान्यता देते हुए प्रमाणपत्र निर्गत किया है। दीपक ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य एक घंटे वाले पुशअप की तैयारी कर पाकिस्तान के विश्व रिकार्ड को तोड़ना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें