फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नीम बीच पर गंगा में बहा बरेली का पर्यटक, दोस्तों के साथ हरिद्वार शादी में आया था घूमने

Sat, 03 Dec 2022 08:56 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मुनिकीरेती (ऋषिकेश)

सार

पुलिस को नीम बीच पर एक युवक के गंगा में बहने की सूचना मिली। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। युवक के दोस्तों ने बताया कि राहुल मिश्रा (32) निवासी बरेली उत्तरप्रदेश नीम बीच पर नहा रहा था। तभी पांव फिसलने से वह बह गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपोवन चौकी क्षेत्र के नीम बीच पर उत्तरप्रदेश के बरेली का एक पर्यटक नहाते समय गंगा में बह गया। एसडीआरएफ ने गंगा में तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन शाम तक युवक नहीं मिला। युवक हरिद्वार के कनखल में एक शादी समारोह में शामिल होकर ऋषिकेश घूमने आया था।

विज्ञापन

एसडीआरएफ निरीक्षण कविंद्र सजवाण ने बताया कि शनिवार को पुलिस से नीम बीच पर एक युवक के गंगा में बहने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। युवक के दोस्तों ने बताया कि राहुल मिश्रा (32) निवासी बरेली उत्तरप्रदेश नीम बीच पर नहा रहा था।

ये भी पढ़ें...Dehardun: अब सिर्फ पांच दिन में पास हो जाएगा आवास का नक्शा, आर्किटेक्ट को मिल सकता है अधिकार, पढ़ें यहां
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह पैर फिसलने से तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बहने लगा। कुछ ही देर में वह गंगा की लहरों में लापता हो गया। एसडीआरएफ निरीक्षक ने बताया कि नीम बीच से लेकर पशुलोक बैराज तक युवक की तलाश की गई थी। शुक्रवार को शादी समारोह के समापन के बाद शनिवार को वह अपने छह दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आ गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें