फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Accident: अल्मोड़ा में हादसा, बरात की कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौत, घायलों को निकाला गया

Sat, 03 Dec 2022 12:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा।

सार

बरात की कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। मरने वाले दूल्हे के परिजन थे। 108 सेवा के जिला प्रभारी लोकेश जोशी ने कहा फिलहाल मृतकों व घायलों का नाम पता नहीं चल सका है।
 
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा के बखरियाटाना में शनिवार सुबह बरात की कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दूल्हे के पिता, बहन, भतीजा और भाभी की मौत हो गई। बड़ा भाई, भतीजा और भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


 हादसा शनिवार सुबह नौ बजे अल्मोड़ा से करीब 61 किमी दूर धौलछीना के जमराडी बैंड के पास बखरियाटाना में हुआ। शुक्रवार को काफलीगैर के मटेला गांव निवासी जयंत सिंह के बेटे दिनेश उर्फ विक्की की बरात पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग गई थी। शनिवार सुबह बरात लौट रही थी। दूल्हे के बड़े भाई मंगल सिंह अपनी निजी कार में पिता जयंत सिंह (65), पत्नी अंकिता (32), बहन सीमा (36), बेटा समर (10), बेटी अक्षिता और भांजी योगिता के साथ लौट रहे थे। बखरियाटाना में हादसा हो गया। कार के परखचे उड़ गए।

आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जयंत सिंह, अंकिता, सीमा और समर की सांसें थम चुकी थीं। मंगल सिंह, अक्षिता, योगिता गंभीर रूप से घायल थे। स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायलों को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।  
विज्ञापन


मृतकों की सूची

  • जयंत सिंह पुत्र बच्चे सिंह (65) निवासी ग्राम मटेला, काफलीगैर ( बागेश्वर) : दूल्हे के पिता।
  • समर पुत्र मंगल सिंह (10) :  दूल्हे का भतीजा।
  • अंकिता (32) पत्नी मंगल सिंह:  दूल्हे की भाभी।
  • सीमा (36) पत्नी जगदीश सिंह, निवासी डोटियाल गांव, काफलीगैर : दूल्हे की बहन।

ये भी पढ़ें...Dehradun News:  स्कूल के बाहर बवाल, युवकों और किशोरों के बीच विवाद, एक पर धारदार हथियार से हमला
घायलों की सूची

  • मंगल सिंह पुत्र जयंत सिंह:  दूल्हे के बड़े भाई।
  • अक्षिता रौतेला पुत्र मंगल सिंह रौतेला: दूल्हे की भतीजी।
  • योगिता: दूल्हे की भांजी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें