फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में बार डांसर की हत्या: पत्नी का दर्जा मांग रही थी युवती, लेफ्टिनेंट कर्नल ने सिंदूर के बदले दी मौत

Mon, 11 Sep 2023 05:17 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

देहरादून के थानों क्षेत्र में हुई युवती की हत्या का आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल निकला। युवती कर्नल से पत्नी होने का दर्जा मांग रही थी। उसकी इस जिद से परेशान लेफ्टिनेंट कर्नल ने उसकी हत्या की योजना बना डाली।
विज्ञापन
युवती की लाश मिली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के रायपुर थानों क्षेत्र में रविवार को मिले युवती के शव की शिनाख्त बार डांसर के रूप में हुई है। युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। जो कि वर्तमान में यहां क्लेमेनटाउन में तैनात है।

विज्ञापन


युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जोकि मूल रूप से काठमांडू नेपाल की रहने वाली थी और सिलीगुड़ी में बार डांसर थी। लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय की वहीं उससे मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के प्रेम संबंध बन गए। युवती सिलीगुड़ी से आरोपित अधिकारी को ढूंढने दून पहुंची थी।

युवती बार-बार लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय से पत्नी का दर्जा मांग रही थी। उपाध्याय ने 9 सितंबर की रात युवती को जान से मारने की योजना बनाई। पहले राजपुर में एक क्लब में शराब पिलाई और फिर रायपुर रोड पर लॉन्ग ड्राइव के बहाने ले गया।

विज्ञापन

युवती के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए
रात करीब ग्यारह बजे के बाद उपाध्याय ने अपनी कार में युवती के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को वहीं सड़क किनारे नाले में फेंक दिया। 
विज्ञापन

सिलीगुड़ी में बार में हुई थी युवती से जान पहचान
लेफ्टिनेंट कर्नल उपाध्याय पिछले साल तक सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में तैनात था। इस दौरान यहां बार डांसर श्रेया निवासी नेपाल के साथ उसकी जान पहचान हो गई। दोनों के बीच संबंध बने। लगातार मिलने जुलने लगे। इसके बाद जब गत जुलाई में उपाध्याय की पोस्टिंग देहरादून हुई तो वह श्रेया को भी यहीं ले आया। पहले होटल में रखा और फिर फ्लैट किराए पर दिलाया। इस फ्लैट पर उपाध्याय भी आता जाता था। इसका पता उपाध्याय की पत्नी को चल गया था। इसी कारण उपाध्याय ने उसे जान से मारने की योजना बनाई थी।
 
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: एम्स में खुला प्रदेश का सीडीएससीओ कार्यालय, अब खत्म हुई दवा कंपनियों की अनुमोदन लेने के परेशानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें