फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी वकीलों को चेंबर दिलाना प्राथमिकता

Sat, 01 Mar 2014 04:31 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शुक्रवार को अपने-अपने पद की शपथ ली। पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुंडीर ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नए कचहरी परिसर में सभी वकीलों को चेंबर दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

32 प्रत्याशी थे मैदान में
बार एसोसिएशन चुनाव में दस पदों के लिए 32 प्रत्याशी मैदान में थे, इनमें महिला थ्री प्लस पर वर्तिका त्रिपाठी निर्विरोध थी। अध्यक्ष पद पर राजीव शर्मा बंटू, सचिव पर निवर्तमान सचिव रघुवीर कठैत, उपाध्यक्ष पर प्रकाश टी पाल, सह सचिव पर भानु प्रताप सिंह सिसौदिया विजयी रहे।

कार्यकारिणी सदस्यों में लाइब्रेरियन में अल्पना जदली, सदस्य थ्री प्लस में विनय कुकसाल, सदस्य पांच प्लस में ललित भंडारी, सदस्य सात प्लस में शैलेंद्र कुमार, सदस्य दस प्लस में वीरेंद्र सहगल चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीते-हारे सभी शामिल
बार एसोसिएशन चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी समारोह में शामिल हुए। सभी प्रत्याशियों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए एकजुट होकर समस्याओं का समाधान करने की उम्मीद जताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें