फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना संग देवभूमि पहुंचेंगे ममता दी और मिथुन

Sat, 01 Mar 2014 04:19 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जनतंत्र मोर्चा की मार्च के दूसरे सप्ताह में दून में जनसभा प्रस्तावित है। इसमें समाजसेवी अन्ना हजारे के साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती के भी शिरकत करने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन


मिल चुकी है सहमति
मोर्चा के प्रदेश संयोजक भोपाल सिंह चौधरी के मुताबिक इन सभी ने जनसभा में हिस्सा लेने की सहमति प्रदान कर दी है। बकौल चौधरी इससे पूर्व अन्ना हजारे अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत दून आ चुके हैं।

यहां उन्हें सुनने बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी। कई स्थानों पर शिविर भी लगाए गए थे।

लोगों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता पैदा की गई थी। इस जनसभा से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद मोर्चा लगाए हुए है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वह इसे बेहद महत्वपूर्ण करार देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें