फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बंशीधर भगत ने सैलजा को बताया राजनीतिक असफलताओं का पर्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी सैलजा पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने शैलजा को राजनीतिक असफलताओं की पर्याय बताया। भगत ने कहा कि जिनके राजनीतिक इतिहास में केवल हार दर्ज है वे उत्तराखंड की जनता को न्याय का ज्ञान बांट रहीं हैं।
विज्ञापन


भगत ने शैलजा के राजनीतिक इतिहास पर टिप्पणी की। उन्होंने बताया कि 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में उनके कुप्रबंधन से कांग्रेस 11 सीटों पर सिमट गई थी। हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष रहते भी वे कांग्रेस को सत्ता में नहीं ला पाईं। छत्तीसगढ़ में प्रभारी बनकर भी उन्होंने कांग्रेस का सफाया करवा दिया। भगत ने कहा कि हरियाणा और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को असफल करने के बाद शैलजा अब उत्तराखंड में निष्फल प्रयास कर रहीं हैं।

भगत ने अंकिता भंडारी प्रकरण पर शैलजा के बयानों को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने त्वरित कार्रवाई की। अभियुक्तों को जेल भेजा और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की। भगत ने कांग्रेस की न्याय यात्रा को स्वांग बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता धामी सरकार के सुशासन, सख्त भू-कानून और यूसीसी जैसे निर्णयों के साथ मजबूती से खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें