भारत-नेपाल सीमा पर अवैध आवाजाही एवं तस्करी रोकने के लिए एसएसबी, कस्टम और नागरिक पुलिस को तैनात किया गया है। इसके बावजूद पिथौरागढ़ शहर और जिले के बाजारों में यह प्रतिबंधित सिगरेट काफी मात्रा में पहुंच रही है।
पिछले एक वर्ष में एसएसबी ने दो बार कानड़ी गांव के पास भारत से नेपाल जा रही बीड़ी पकड़ी है। खुकरी सिगरेट का कोई भी मामला पकड़ में नहीं आया है। इस समय एसएसबी की कुछ कंपनियां जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए गई हैं। वापस आने के बाद नदी के किनारे रात में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।
- प्रदीप सिंह रावत, निरीक्षक, 55वीं वाहिनी ए कंपनी
प्रतिबंधित नशीली वस्तुओं को बेचना गैर कानूनी है। इस पर रोक लगाने के लिए शीघ्र ठोस कार्रवाई की जाएगी।
-रामचंद्र राजगुरु, पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़