फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 से 26 दिसंबर के बीच छह दिन में एक ही दिन खुलेंगे बैंक, समय रहते निपटा लीजिए काम

Thu, 13 Dec 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बैंक फुल
विज्ञापन

बैंक से जुडे़ कार्य बचे हैं तो उन्हें समय रहते निपटा लें। क्योंकि 21 से 26 दिसंबर के बीच बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल और छुट्टियों के कारण बैंक छह दिन में केवल एक ही दिन खुलेेंगे।

विज्ञापन


वेतन समझौते की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं। इस कारण ज्यादातर बैंकों का काम प्रभावित रहेगा।


 

विज्ञापन

इसलिए बैंक रहेंगे बंद

बैंक कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एक नवंबर 2017 को सरकार की ओर से वेतन समझौते की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन, अभी तक मांग पूरी नहीं की गई है। इसके विरोध में 21 दिसंबर को बैंक यूनियन की हड़ताल रहेगी।

जबकि 22 को चौथा शनिवार और 23 को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेेंगे। 24 दिसंबर को बैंक खुलेंगे। जबकि, 25 को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी और 26 दिसंबर को बैंक यूनियन की देशव्यापी हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें