फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की सबसे बड़ी ATM क्लोनिंग से बैंकों में हड़कंप, लिया से फैसला

Mon, 17 Jul 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में इतने बड़े पैमाने पर बैंक खातों में फ्रॉड सामने आने के बाद एसबीआई और पीएनबी सहित सभी बैंकों में हड़कंप मच गया है। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद दिन में अधिकारियों ने अपने मातहतों से मामले की फोन पर जानकारी ली। सोमवार को बैंकों में इस मामले को लेकर बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को दून में 32 लोगों के खाते से करीब नौ लाख रुपये निकलने का मामला सामने आया था। रविवार को इनकी संख्या बढ़कर 50 पार हो गई। चूंकि बैंकों में रविवार की छुट्टी थी, लिहाजा कोई कार्रवाई तो नहीं हुई।

लेकिन आला अधिकारियों ने फोन पर ब्रांच मैनेजरों से जानकारी जुटाई। अब सोमवार को मामले में बैंक अधिकारी अपनी जांच का रुख तय करेंगे। पीएनबी के मंडल प्रमुख अनिल कुमार खोसला ने बताया कि सोमवार को लिखित शिकायतों के आधार पर जांच व कार्रवाई का रुख तय किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राहकों की शिकायतों की भी पड़ताल की जाएगी। हालांकि, उन्होंने बताया कि अभी हेड ऑफिस से कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। सोमवार को ही पता चल पाएगा। एसबीआई के अधिकारियों ने भी बताया कि सोमवार को मामले में बात कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें