फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: आज ही निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, 4 दिन तक नहीं खुलेंगे ताले

Thu, 20 Dec 2018 05:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
bank strike
विज्ञापन

अगर आपको बैंक का कोई काम है तो आज ही निपटा लें। बैंकों में 21 दिसंबर को हड़ताल रहेगी। इसके बाद 22 को महीने के चतुर्थ शनिवार को अवकाश रहेगा। अगले दिन यानि 23 दिसंबर को रविवार अवकाश रहेगा।

विज्ञापन


तीन दिन बंद रहने के बाद चौथे दिन सोमवार को बैंक खुलेंगे, लेकिन फिर 25 दिसंबर को क्रिसमस और 26 दिसंबर को ऑल इंडिया बैंक यूनियंस की हड़ताल के चलते हुए बैंक बंद रहेंगे। 

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेड्रेशन के पदाधिकारियों ने 21 दिसंबर को बैंकों में हड़ताल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गलत नीतियां लागू करके बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। इसके विरोध में हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेड्रेशन के सचिव अंकुश झाम्ब ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय बैंक संघ अधिकारियों में विभाजन करके केवल स्केल एक से तीन तक के ही अधिकारियों का वेतन पुनरिक्षीकरण चाहती है।

उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि पूर्व की भांति स्केल एक से लेकर सात तक के अधिकारियों का वेतन समझौता किया जाए। लेकिन उनकी मांग न माने जाने पर 21 दिसंबर को हड़ताल करने का निर्णय लेना पड़ा है।
विज्ञापन

पीएनबी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि उनके समझौते के अनुसार प्रत्येक पांच साल में वेतन वृद्घि होती है और इस बार उन्होंने 8 प्रतिशत वेतन वृद्घि की मांग की थी, लेकिन उसे भी नहीं माना जा रहा है। नियमानुसार पिछले साल 2017 में उनकी वेतन वृृद्घि होनी थी।

उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को यूनियन से जुड़े समस्त सरकारी बैंकों को बंद रखकर सरकार को चेताने के लिए हड़ताल करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि उनकी हड़ताल में अन्य कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया है। इस मौके पर आंध्रा बैंक यूनियन के संयुक्त सचिव शोभित शर्मा, अनुज सैनी, धीरज, ज्योति यादव आदि शामिल हुए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें