फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में कैश जमा करने पर देना होगा 'टैक्स'

Fri, 04 Apr 2014 11:29 PM IST
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की विभिन्न शाखाओं में होने वाले किसी भी ई-लेन-देन पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर चार्ज लगता है।
विज्ञापन


पढ़ें, ऋषिकेश में रॉफ्टिंग करने गए तीनों, बहती मिली लाश

अब नान होम सीबीएस ब्रांच में कैश डिपाजिट करने पर स्थानीय शाखा/आउट स्टेशन के बीच होने वाले प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर न्यूनतम 50 रुपये चार्ज लगेगा।

अब तक 10 रुपए था चार्ज
अभी तक यह चार्ज न्यूनतम 10 रुपये लगता है। फिलहाल एसएमई यानी लघु एवं मध्यम उद्यम सेगमेंट को इस दायरे में लाया गया है। एसबीआई में यह बदलाव आने वाली आठ जून से लागू हो जाएगा।

पढ़ें, उत्तराखंड में अब तक 'खाली' है कांग्रेस का हाथ

उत्तराखंड जोन में ही सैकड़ों उद्यमी हर दिन लाखों का लेन-देन करते हैं। इस संबंध में वेबसाइट पर निर्देश दे दिए गए हैं।

दो लाख तक किया जा सकेगा ट्रांजेक्शन
इसके अलावा प्रति एक हजार रुपये पर दो रुपये शुल्क की व्यवस्था की गई है। नियम के मुताबिक दो लाख रुपये प्रतिदिन का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। यानी दो लाख रुपये के ट्रांजेक्शन पर चार सौ रुपये शुल्क पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, बिना हड्डी के पकड़े गए 145 गुलदार!

अगर नान होम ब्रांच से चेक इनकैश कराया जाता है तो 50 हजार रुपये तक यह मुफ्त होगा, लेकिन इसके बाद की राशि पर प्रति एक हजार रुपये दो रुपये फीस चुकानी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें