फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में आज तालाबंदी, नहीं होगा कोई काम

Wed, 12 Nov 2014 06:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दून में बैंकों पर आज ताला रहेगा। चेक जमा, क्लियरिंग, ड्राफ्ट बनवाई जैसे काम नहीं होंगे। वेतन संशोधन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बैंक कर्मियों की केंद्रीय श्रमायुक्त से हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद बैंक कर्मियों ने लंबी लड़ाई का मन बनाया है।
विज्ञापन


‘अब केवल संघर्ष’ के नारे के साथ बुधवार को दून में सुबह 10 बजे से परेड ग्राउंड बिजली दफ्तर से एक जुलूस भी निकाला जाएगा, जो घंटाघर होते हुए पुन: परेड ग्राउंड पहुंचकर ही संपन्न होगा। मंगलवार सुबह 11 बजे इस संबंध में यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों ने नेशविला रोड स्थित कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी दी।

कम वेतन पर नाराजगी
1 नवंबर, 2012 से लंबित 10वें वेतन समझौते की अनुशंसाओं पर मुखर हो अपनी बात रखी। सरकारी बैंकों में बड़े पैमाने पर चेयरमैन के पद खाली होने, बैंकों के बढ़ते एनपीए का जिक्र किया। कहा कि केंद्र की अनदेखी का परिणाम कर्मचारी भुगत रहे हैं। उन्हें अन्य केंद्र, राज्य सरकार और निगम कर्मचारियों से भी कम वेतन मिल रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान संयोजक जगमोहन मेहंदीरत्ता, हरिओम नारंग, पीआर कुकरेती, सुरेश उपाध्याय, वीके जोशी आदि उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने शाम को एसबीआई कामर्शियल शाखा पर प्रदर्शन भी किया। मांगें भी दोहराईं।

3 निजी बैंक भी शामिल
बता दें कि हड़ताल में 26 सरकारी बैंकों के साथ 3 निजी बैंक कर्नाटक, फेडरल और नैनीताल बैंक भी शामिल हैं। अन्य निजी बैंकों में हड़ताल नहीं है, लेकिन चेक क्लियिरिंग जैसे कार्य प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें