फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिनों तक बैंकों में रहेगी हड़ताल!

Mon, 19 Jan 2015 04:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर बात नहीं बनी तो राष्ट्रीय बैंकों के ग्राहकों को छह दिन का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


दरअसल लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने 21 से 24 जनवरी तक हड़ताल की घोषणा की है। वहीं 25 को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस होने के कारण छुट्टी होगी। वैसे हड़ताल को लेकर स्थिति आज पूरी तरह स्पष्ट होगी।

बैंक यूनियन पदाधिकारियों के मुताबिक सोमवार को बैंक प्रबंधन से वर्कमैन यूनियन की बातचीत है। इसके साथ ही बैंकों की अलग-अलग यूनियन भी तय करेंगी कि सेवा स्थितियों पर प्रबंधन का रुख कितना सकारात्मक है।
विज्ञापन


बैंक यूनियनों ने 16 मार्च से बेमियादी हड़ताल की वेतन वृद्धि के मसले पर इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन, आईबीएद्ध और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफ बीयू) के बीच बातचीत में कोई हल नहीं निकल सका।
विज्ञापन

21 से 24 जनवरी तक रहेगी हड़ताल

ऐसे में पूर्व में प्रस्तावित हड़ताल 21 से 24 जनवरी तक रहेगी। हड़ताल और छुट्टियों की वजह से छह दिन के बाद अगले मंगलवार को ही काम हो सकेगा।

अफसरों का मानना है कि ऑटोमेटिक डिपोजिट कियोस्क और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर काम बंद नहीं होगा। यह काम आउटसोर्सिंग और सर्वर के जरिये होता है।

हालांकि ऑटोमेटिक डिपॉजिट कियोस्क मशीनों के फुल होने पर ग्राहकों को परेशानी होगी। एसबीआई सहित कई बैंक एटीएम का संचालन खुद ही करती हैं। ऐसे में एटीएम खाली होने पर समस्या ग्राहकों को ही होगी। हालांकि यह आंशिक रूप से होगी।

अभी तक कोई निर्णय नहीं
यूएफ बीयू के प्रवक्ता अनिल तिवारी ने बताया कि सात जनवरी की हड़ताल को आईबीए के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद टाल दिया गया था। इसके बाद से कोई निर्णय अभी तक नहीं हो सका है। ऐसे में हड़ताल टलने की संभावना कम ही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें