उन्होंने कहा कि अभी तक अधिकतम 2200 रुपये पेंशन प्रतिमाह मिलती थी, लेकिन अब यह 20 से 30 हजार रुपये हो गई है। इससे सेवानिवृत्ति के बाद गुजारा चलाने के लिए खासी राहत मिलेगी।
ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि बैंक का यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर हर्ष कुमार, प्रेम शर्मा, हरिराम आर्य, सुरेंद्र मिश्रा, चंद्रमोहन भल्ला, विरेंद्र रतूड़ी, आनंद सिंह नेगी, राजपाल सिंह को पेंशन के प्रपत्र और चेक सौंपे गए। कार्यक्रम में भारी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।