मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे राजमार्ग तीनधारा के समीप दो स्थानों में पहाड़ी से मलबा आने की वजह से बाधित हो गया। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत चल रहे विस्तारीकरण कार्य से राजमार्ग की हालात बहुत ही खराब हो गई है।
भ्वींट, पंतगाव, साकनीधार, सौड़पानी, महादेव चट्टी, व्यासी व शिवपुरी समेत अन्य स्थानों में वाहन चालकों को तेज बारिश में जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। यहां पहाडिय़ां कटिंग से लूज हो गई हैं जिनके सड़क पर गिरने का खतरा बना हुआ है।