फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: आज ही निपटा लें अपने काम, क्योंकि तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

Thu, 20 Feb 2020 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यदि आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो आज ही निपटा लें। क्योंकि, शुक्रवार से लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक कर्मचारी यूनियन के सदस्य मन्नू माकिन ने बताया 21 फरवरी को शिवरात्रि के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।

विज्ञापन


22 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार है। इसके बाद 23 फरवरी को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया इस दौरान तीन दिन तक एटीएम में कैश की दिक्कत हो सकती है। इसलिए बृहस्पतिवार को समय से बैंक के काम निपटाना सही होगा।

 

विज्ञापन

बैंक ऋणों के बारे में दी गई जानकारी

वहीं बुधवार को रुद्रप्रयाग विकास भवन में विभागीय कर्मचारियों व अन्य लोगों को बैंक ऋणों के बारे में जानकारी दी गई। एचडीएफसी बैंक शाखा द्वारा आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि सीडीओ सरदार सिंह चौहान ने कहा कि बैंक ऋण के माध्यम से आमजन से लेकर स्वरोजगार के इच्छुक अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

इस मौके पर शाखा प्रबंधक महेंद्र सैलानी ने बैंक के मिलने वाले वाहन, लॉज, होम स्टे समेत अन्य स्वरोजगार के लिए ऋण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सहायक प्रबंधक अनिल बिष्ट, एमएस नेगी, महावीर सिंह पटवाल समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें