वहीं बुधवार को रुद्रप्रयाग विकास भवन में विभागीय कर्मचारियों व अन्य लोगों को बैंक ऋणों के बारे में जानकारी दी गई। एचडीएफसी बैंक शाखा द्वारा आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि सीडीओ सरदार सिंह चौहान ने कहा कि बैंक ऋण के माध्यम से आमजन से लेकर स्वरोजगार के इच्छुक अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
इस मौके पर शाखा प्रबंधक महेंद्र सैलानी ने बैंक के मिलने वाले वाहन, लॉज, होम स्टे समेत अन्य स्वरोजगार के लिए ऋण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सहायक प्रबंधक अनिल बिष्ट, एमएस नेगी, महावीर सिंह पटवाल समेत अन्य मौजूद थे।