त्योहार के वक्त बैंक की छुट्टियां मजा किरकिरा कर सकती हैं। बेहतर यही है कि पहले ही नगदी का इंतजाम कर लें।
दरअसल आगामी 2 से 6 अक्तूबर तक छुट्टियों की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 30 सितंबर और एक अक्तूबर को छमाही क्लोजिंग के बावजूद बैंक खुलेंगे।
चार अक्तूबर को आधे दिन के लिए बैंक खुलेंगे
स्टेट बैंक आफ इंडिया आफिसर्स एंड स्टाफ एसोसिएशन के सहायक महासचिव समदर्शी बड़थ्वाल के मुताबिक छुट्टी में बैंक बंद रहेंगे। आने वाली चार अक्तूबर को बैंक खुलेंगे, लेकिन शनिवार की वजह से आधा ही दिन काम होगा।
बाकी दिनों में छुट्टियों की वजह से नगदी के लिए जरूर मुश्किल हो सकती है। बैंक अधिकारियों की मानें तो फिलहाल यह छुट्टियां नियत हैं, लेकिन बैंक की तरफ से कोई अति आवश्यक सर्कुलर आया तो छुट्टियों पर परिस्थिति के अनुसार निर्णय लिया जा सकता है। बता दें कि पीएनबी पहले ही एक रविवार प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंक खोल चुका है।