फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Account: साइबर ठगी का नया पैंतरा...रुड़की में सामने आए दो ऐसे मामले, बैंक को करने पड़े खाते बंद

Tue, 29 Oct 2024 11:51 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

ठग लोगों के खाते में रकम डाल रहे हैं। और लोग साइबर ठगों के इन पैंतरों को नहीं समझ पा रहे हैं। ऐसे में अनजाने में वह ठगी का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपके खाते में कोई अनजान व्यक्ति रकम डाल रहा है तो वह खाता बंद भी हो सकता है। साइबर ठगों से मिलीभगत होने के शक पर ऐसे बैंक खातों को बंद किया जा रहा है। ऐसे ही दो मामले रुड़की में सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


साइबर ठगों की ओर से लोगों को फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसी तरह अब साइबर ठग किसी के खाते में पहले रकम डालते हैं। फिर बाद में गलती से रकम डालने या फिर परिचित बनकर डाली गई रकम को वापस किसी दूसरे खाते में डलवाते हैं।
 

विज्ञापन

कहीं न कहीं साइबर ठगों से कनेक्शन

ऐसे में लोगों का खाता खाली हो जा रहा है। इस तरह की शिकायतें लगातार बैंकों और पुलिस के पास आ रही हैं। ऐसे में मिलीभगत कर साइबर ठगी करने के शक में बैंकों ने इन खातों को बंद करना शुरू कर दिए हैं। बैंकों को शक है कि इन खातों का कहीं न कहीं साइबर ठगों से कनेक्शन है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: व्हिस्की, वोदका, रम को पीछे छोड़ बीयर से चढ़ा राजस्व, प्रदेश में में बीयर का उत्पादन और निर्यात बढ़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें