फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना को मिले 409 अफसर, बांग्लादेश आर्मी चीफ ने भरा जांबाज कैडेटों में जोश

Sat, 09 Dec 2017 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बांग्लादेश सेनाध्यक्ष - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी(आईएमए) से पासआउट होकर शनिवार को 409 युवा अधिकारी देश की सेना का हिस्सा बन गए। बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष जनरल अबु बिलाल मुहम्मद शफिउल हक ने परेड की सलामी लेने के बाद कैडेटों में जोश भरा।
विज्ञापन


141 रेगुलेर कोर्स, 124 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स(टीजीएस) और 25 यूनिवर्सिटी एंट्री स्कीम(यूईएस) की पासिंग आउट परेड में बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष जनरल अबु बिलाल मुहम्मद शफिउल हक ने परेड की सलामी ली। इसके बाद यंग ऑफिसर को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि आज आईएमए जैसे भारत के सबसे बड़े प्रशिक्षण संस्थान में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना भारत के थलसेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की बांग्लादेश के प्रति रिश्तों को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश के बीच मैत्री संबंधों को और मजबूत करेंगे

IMA POP 2017 - फोटो : amar ujala
उन्होंने आईएमए कमांडेंट ले.जन. एसके झा का भी शुक्रिया अदा किया। कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच मैत्री संबंधों को और मजबूत किया जाएगा। दोनों देशों की सामाजिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक समानताएं भी हैं। कहा कि भारत ने 1971 की जंग में मदद की, जिसके बाद बांग्लादेश को स्वतंत्र देश की पहचान मिली। बोले कि आज हम सबके लिए गर्व का विषय है कि हम उसकी पासिंग आउट परेड में हैं।

उन्होंने कैडेट्स को नसीहत देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर आज चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में देश के सर्वश्रेष्ठ ऑफिसर देने वाले संस्थान के लिए भी चुनौती बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आज पासआउट होने वाले ऑफिसर कर देश की रक्षा के लिए सेना का नेतृत्व करेंगे। इन युवा अधिकारियों की आंख में देश की हिफाजत का सपना देखा जा सकता है। परेड में नौशेरा कंपनी को चैंपियन का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें