शहर में बेलगाम दौड़ रहे वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग पर यूथ कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसीलदार (ट्रेनी आईपीएस) आकांक्षा वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष यश शर्मा ने कहा कि इन दिनों सड़क पर दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना का सबब बने हुए हैं। ये वाहन आबादी बहुल्य इलाकों में भी फर्राटा भरते हुए निकलते हैं। इनकी चपेट में आकर कई लोग गंभीर रूप से घायल तक हो चुके हैं। बीते कुछ दिन में हुए हादसों में कई लोगों की मौत तक हो गई है। इन तेज रफ्तार वाहनों को चलाने वालों में बड़ी संख्या युवाओं की है। उन्होंने जगह-जगह अभियान चला निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में साबिर, रुचिन, मोहित, विनोद, प्रशांत, नफीश, वाशु, विशाल, सुनैना, शैफाली, अंशुल, सुनीता, सायमा, साक्षी, रिया, आयशा, सीमा, रजिया, अंकित, अश्विनी, तौय्यब, जैनब, सलमा, फातिमा, साहिबा, आसमा, रिंकू आदि शामिल रहे।