प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक के शिक्षकों के तबादलों पर लगी रोक हटा दी गई है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते रोक लगाई गई थी। चंपावत जिले को छोड़कर अन्य जिलों से तबादलों पर लगी रोक हटा दी गई है।
प्रदेेश में बेसिक और माध्यमिक के शिक्षकों के धारा 27 के तहत तबादले किए गए थे, लेकिन 12 जनवरी 2022 को शासन की ओर से आदेश जारी कर अगले आदेश तक के लिए तबादले रोक दिए गए थे। शासन की ओर से आदेश जारी किया गया था कि अगले आदेश तक किसी भी शिक्षकों को न तो कार्यमुक्त किया जाएगा न ही पदभार ग्रहण कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें...दो मंत्रियों को अलग-अलग धामों की जिम्मेदारी: हरीश रावत उठाए सवाल, कहा- तो क्या पर्यटन मंत्री असफल हैं?
लेकिन अब चंपावत को छोड़कर अन्य जिलों में आचार संहिता समाप्त हो चुकी है। चंपावत को छोड़कर अन्य समस्त जिलों में तबादलों की प्रक्रिया पर कार्यवाही की जाए। आदेश में यह भी कहा गया है कि तबादलों पर अमल के लिए यदि किसी तरह की कोई दिक्कत पैदा होती है तो इस संबंध में स्पष्ट रिपोर्ट सहित प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराया जाए।