फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 सितंबर को जेल जा सकते हैं बालकृष्ण!

Fri, 13 Sep 2013 03:12 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी पासपोर्ट मामले में पतंजलि योगपीठ के कुलपति आचार्य बालकृष्ण पर अब आरोप 23 सितंबर को तय होंगे।
विज्ञापन


फर्जी पासपोर्ट मामले में हरिद्वार पतंजलि योगपीठ के कुलपति आचार्य बालकृष्ण और संस्कृत महाविद्यालय खुर्जा के प्राचार्य नरेश चंद द्विवेदी के खिलाफ विशेष सीबीआई अदालत में शुक्रवार को आरोप तय होने थे। लेकिन अब यह आरोप 23 सितंबर को तय होंगे।

पढ़ें, इन बीमारियों से सावधान रहें!

पिछली सुनवाई में अदालत ने प्रथमदृष्ट्या दोनों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सुबूत पाए थे। पिछली सुनवाई में बालकृष्ण ने अदालत से खुद को आरोपमुक्त करने की अपील की थी। उनके अधिवक्ता ने अदालत को बताया था किबालकृष्ण ने विभिन्न शिक्षा संस्थानों से शिक्षा ग्रहण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, हजारों छात्रों के लिए सुनहरा मौका

यदि किसी शिक्षा संस्थान में कोई अनियमितता है तो उस अभिलेख के आधार पर बालकृष्ण का कोई आपराधिक दायित्व नहीं बनता। उन्होंने कोई आपराधिक षड्यंत्र नहीं किया। हालांकि, अदालत ने सीबीआई की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों का अवलोकन करने पर आरोपियों को दोषमुक्त करने से इनकार कर दिया था।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें