फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद की शौर्य यात्रा पर पथराव का आरोप, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 08 Dec 2025 08:37 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

शौर्य यात्रा पर पथराव किए जाने के आरोप के बाद कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
police - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में रविवार को बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद की ओर से निकाले गए शौर्य दिवस जुलूस पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने आर्यनगर चौक पर प्रदर्शन किया। सड़क पर भीड़ जमा होने के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत किया। हालांकि संगठन की तरफ से कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोप यदि लगा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दुर्गा चौक पर अज्ञात लोगों ने उन पर पथराव किया और पेट्रोल बम जैसा पदार्थ फेंका। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रविवार की शाम आर्यनगर चौक पर बजरंग दल की यात्रा पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि उन पर पथराव किया गया। हंगामे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाकर माहौल को नियंत्रित किया। शाम तक कार्रवाई के आश्वासन पर सभी शांत हुए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में पहली बार जनजातीय स्कूल के छात्र पढ़ेंगे गीता का पाठ, पाठ्यक्रम में किया गया शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बजरंग दल के जिला संयोजक अमित मुल्तानिया ने तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर पथराव और ज्वलनशील पदार्थ से हमला करने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें