फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर भारतीयों को गाली देने वाले युवक की जमानत याचिका खारिज

Sat, 02 Sep 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोशनाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर पाक‌िस्तान ज‌िंदाबाद ल‌िखकर भारतीयों को गाली देने वाले युवक को अभी जेल में ही रखा जाएगा। धार्मिंक एवं राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायधीश राजेंद्र सिंह ने खारिज कर दी।
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह बेदी ने बताया कि गांव बादशाहपुर पथरी निवासी इफजुलरहमान पुत्र जमील पर आरोप है कि विगत 18 जून को भारत पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच में पाकिस्तान के जीतने पर उसने फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद का स्टेटस डाला था।

जिसे इंटरनेट के जरिए पोस्ट किया गया था। साथ ही हिंदुओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायधीश ने आरोपी इफजुल की जमानत खारिज कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें