फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुगुणा ने उठाई मंत्रिमंडल में फेरबदल की मांग

Sat, 16 Jan 2016 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस भवन में मकर संक्रांति पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिव फ्रंट (पीडीएफ) कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहता है तो अपनी स्थिति स्पष्ट करे। कई मामलों पर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि सरकार के पास जो तथ्य हैं, उसे जनता के सामने रखना चाहिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस भवन में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी पार्टी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को भी पहुंचना था, लेकिन वह नहीं आए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश भर में क्षेत्रों में जाकर देखेंगे कि कहां किस तरह का काम हो रहा है। विकास के काम धरातल पर हो रहे हैं या नहीं और विधान सभा चुनाव में कहां से कौन जीतने की स्थिति में है?

क्षेत्र में जाकर ही बता पाएंगे जीत-हार
बहुगुणा ने कहा कि जब तक वह क्षेत्र में जाकर दावेदारों की जीत का आकलन नहीं करेंगे तब तक कैसे बताएंगे कि कौन जीतने की स्थिति में हैं। इसके बारे में कोई उनसे पूछेगा तो वह क्या जवाब देंगे।
विज्ञापन


समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी राज चौहान, प्रदेश महामंत्री रामकुमार वालिया, विधायक राजकुमार, विधायक उमेश शर्मा काऊ, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर चंद रमोला, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश सचिव दीप बोहरा, संजीव आदि मौजूद रहे।

'समाज व राजनीति में प्रदूषण ना फैलाएं'
पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिसमें ईमानदारी और प्रतिभा है उसे आगे आने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यकर्ता यह न सोचें कि पार्टी और संगठन उन्हें क्या देगा बल्कि यह सोचें कि उन्होंने उसके लिए क्या किया है। पार्टी और संगठन को आगे ले जाने की जिम्मेदारी हर व्यक्ति की है। पार्टी में चल रही खींचतान पर उन्होंने कहा कि, समाज व राजनीति में प्रदूषण न फैलाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें