फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की बातचीत से कांग्रेस बेचैन

Mon, 21 Apr 2014 03:35 PM IST
अमर उजाला, देहरादून, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तराखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच हुई बातचीत ने प्रदेश के राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें, मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, तीसरी मंजिल से फेंकी लाश

नैनीताल संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार भगत सिंह कोश्यारी ने लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी से घंटे भर तक मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

2002-07 में जब तिवारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे, तब कोश्यारी नेता-प्रतिपक्ष थे। तब भी कोश्यारी व तिवारी के बीच काफी अच्छे संबंध थे।
Trending Videos

पार्टी के प्रचार में भगतदा ने की अपनी सेटिंग

भगतदा आजकल लखनऊ में है। वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लखनऊ सीट पर डेढ़ लाख पर्वतीय वोट है, इसलिए भगतदा को लगाया गया है लेकिन राजनाथ के लिए लखनऊ गए भगतदा अपना काम भी कर ले रहे हैं।

पढ़ें, पूर्व सांसद के बेटे पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज

उन्होंने रविवार को पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी से मुलाकात की और आशीर्वाद मांगा। तिवारी ने भी भगतदा को आशीर्वाद और जीत की शुभकामनाएं देने में देर नहीं लगाई।

पढ़ें, कांग्रेस के सामने भाजपा ने खड़ी की जनरलों की फौज

इसके बाद दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई और तिवारी ने अपने कार्यकाल के कार्यों को याद कर भगतदा को यह भी कहा कि उत्तराखंड में अभी बहुत कुछ होना बाकी है।
विज्ञापन

मुलाकात से चढ़ा उत्तराखंड का सियासी पारा

इस मुलाकात को लेकर उत्तराखंड के सियासी गलियारे तप रहे हैं। क्योंकि इससे पहले तिवारी स्वयं नैनीताल से उतरने का ऐलान करके कांग्रेस को परेशानी में डाल चुके थे।

पढ़ें, हम तो भइया 'नेता जी' के साथ

हालांकि बड़े नेताओं के समझाने पर वह मान तो गए लेकिन कांग्रेस के समर्थन में प्रचार करने नहीं गए। और, आज भाजपा प्रत्याशी भगतदा को आशीर्वाद देकर नैनीताल में कांग्रेस की मुश्किल और बढ़ा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें