डॉक्टरों ने हालत सामान्य होने पर सभी को छुट्टी दे दी। अधिकतर अभिभावक अपने बच्चों को अपने साथ घर ले गए हैं। बीमार बच्चों का कहना था कि उन्होंने मंगलवार रात स्कूल कैंटीन में आलू मटर की सब्जी और रोटी खाई। भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष जेसी आर्या ने अस्पताल जाकर बच्चों का हाल जाना और जिला प्रशासन को मामले की सूचना दी।
क्षेत्र में काफी ठंड पड़ रही है। बच्चों को रात में ठंड लगी होगी और उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। जहां तक फूड प्वाइजनिंग का सवाल है तो स्कूल के शिक्षकों ने भी वही खाया जो बच्चों ने रात में खाया। स्कूल प्रशासन बच्चों के खानपान पर बेहद सावधानी बरतता है। स्कूल प्रशासन ने ठंड के मद्देनजर स्कूल में सुबह और शाम के शेड्यूल भी बदल दिए हैं।
- कमल किशोर तिवारी, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, सिमार
जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार के 17 बच्चों के अचानक बीमार होने के मामले की जांच करवाई जाएगी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को बच्चों की ओर से किए भोजन के नमूने लेने के निर्देश दिए हैं।
- अनुराधा पाल, डीएम बागेश्वर