शिक्षिका पूर्व में भी तीन छात्रों की पिटाई कर चुकी
स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों ने एलान किया है कि शिक्षिका को जल्द नहीं हटाया तो स्कूल में तालाबंदी की जाएगी। आरोपी शिक्षिका से घटना के संबंध में संपर्क किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। गोमती घाटी के ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षिका पूर्व में भी तीन छात्रों की पिटाई कर चुकी हैं। बता दें कि घटना वाले दिन स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह कोरंगा अवकाश पर थे।
ये भी पढ़ें...ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी: मजदूर दंपति को लहूलुहान मिली बेटी, मां-बाप को देख रोने लगी दर्द से तड़पती मासूम
अभिभावक की शिकायत पर शिक्षिका का स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिक्षिका से घायल छात्र का उपचार का खर्चा उठाने को भी कहा गया है। विभाग भी अपने स्तर पर मामले की जांच करेगा। -कमलेश्वरी मेहता, खंड शिक्षाधिकारी